शिमला, हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल जी ने कहा कि
आज पूरा विश्व भारत की विशेषताओं के बारें में
जानना चाहता है दुनिया भारत के बारे में अध्ययन
करना चाहती है। आखिर वह कौन सी बात है जिसने
भारत को समर्थ और शक्तिशाली बनाकर रखा है।
भारतीय संगीत, योग, वेद-उपनिषद, रामायण,
रामचरितमानस, गीता आदि ग्रंथों से हमारी ज्ञान
परम्परा समृद्ध है जो हमारी मानवता की आधारशिला
है। यहीं से व्यक्ति का सामाजिक निर्माण होता है
श्रेष्ठ समाज के निर्माण में शिक्षा का महत्वपूर्ण
योगदान रहता है। सह सरकार्यवाह विद्या भारती की
अखिल भारतीय कार्यकारिणी बैठक के शुभारम्भ
अवसर पर संबोधित कर रहे थे।
प्रतिवर्ष होने वाली विद्या भारती की यह अखिल
भारतीय बैठक हिमाचल प्रदेश में 22 वर्षों के पश्चात्
आयोजित की जा रही है। विद्या भारती उत्तर क्षेत्र के
महामंत्री देशराज शर्मा ने पुण्य भूमि हिमाचल प्रदेश
की भूमिका पर प्रकाश डाला।
